www.vaidiksanskrit.com

सोमवार, 22 जून 2020

त्याग पूर्वक उपभोग

========================

यह सारी सृष्टि हमारे लिए ही हैं, किंतु इसका उपभोग त्यागपूर्वक करना चाहिए । सायनाचार्य ने लिखा है :---

"जीवानामुपभोगार्थं हि सृष्टिः ।"

त्याग भाव से जीवन के सब पदार्थों को भोगना चाहिए परमात्मा ने हमें सब पदार्थ दिए हैं । यह सब हमारे भोग के लिए हैं । यह सृष्टि और इसके सब उपकरण हमारे उपभोग के लिए बनाए गए हैं । यदि जीवों के उपभोग के लिए ना बनाए जाते, तो इनका बनाया जाना है व्यर्थ हो जाता :--- 

"तेन त्यक्तेन भुञ्जीथाः ।" (यजुर्वेद ४०/१)

मनुष्य अपने जीवन में चल एवं अचल संपत्ति का उपार्जन करता है । जीवन निर्वाह के लिए धन कमाता है । लोभ प्रवृत्ति को संतुष्ट करने के लिए धन संग्रह करता है । आजीविका एवं निवास के लिए जितनी आवश्यक भूमि अथवा संपत्ति चाहिए, उसका तो संग्रह करता ही हैं । लोभ को संतुष्ट करने के लिए इनका अधिक से अधिक उपार्जन भी करता है । धन संपत्ति और भूमि का अधिकार भी मनुष्य को दिया गया, परंतु प्रतिबंध है कि त्याग पूर्वक करो ।


शनिवार, 20 जून 2020

नास्ति त्यागसमं सुखम्

====================

"नास्ति त्यागसमं सुखम् ।"

इस संसार में किसी भी व्यक्ति वस्तु या स्थान से मोह नहीं करना चाहिए । मोह करने से दुःख बढ़ता है "नास्ति रागसमं दुःखम्" राग अर्थात् राग के समान कोई दूसरा दुःख नहीं हो सकता । जब हम वस्तु, व्यक्ति, स्थान का त्याग करते हैं, तब उससे अलौकिक आनंद की प्राप्ति होती है । एक कथा सुनिये :----

राजा विक्रमादित्य के राज्य में एक सदाचारी, सन्तोषी ब्राह्मण रहता था। वह निर्धन था, किंतु जितना धन था उसमें संतोष करता था । उसकी स्त्री इससे दुःखी रहती थी । एक बार स्त्री की प्रेरणा से धन प्राप्ति के निमित्त घर से निकला । नगर की ओर जा रहा था । रास्ता वन से होकर गुजरता था  । चलते चलते वन में एक महात्मा से भेंट हुई । उन्होने उसे चिन्तित देख आश्वासन दिया और विक्रमादित्य को प्रत्र लिखा कि तुम्हारी इच्छा पूर्ति का अब समय आ गया है। अपना राज्य इस ब्राह्मण को देकर यहाँ चले आओ। 


वह  निर्धन ब्राह्मण पत्र लेकर राजा विक्रमादित्य की सभा में पहुंचा और वह पत्र विक्रमादित्य को दिया । उस पत्र विक्रमादित्य ने पढ़ा तो उन्हें बडी प्रसन्नता हुई और ब्राह्मण को राज्य साँपने की तैयारी की। ब्राह्मण ने राजा को राज्य- त्याग के लिए इतना उत्सुक और अत्यन्त आनन्दविभोर देखा तो सोचने लगा कि जब राजा ही राज्य सुख को लात मारकर योगी के पास जाने में विशेष आनन्द अनुभव कर रहे है तो योगी के पास अवश्य ही कोई राज्य से भी बड़ा सुख है। अत: उसने राजा से कहा,  '' महाराज। मै अभी महात्मा जी के पास पुन : जा रहा हूँ, लौटकर राज्य लूँगा। '' यह कहकर वह योगी के पास पहुँचकर बोला, '' भगवन्। राजा तो राज्य- त्याग कर आपके पास आने के लिए नितान्त उतावला और हर्ष विभोर हो रहा है । इससे जान पड़ता है कि आपके पास राज्य से भी बड़ी कोई वस्तु है, मुझे वही दीजिए। '' 

महात्मा ने प्रसन्नचित्त हो ब्राह्मण देवता को आत्मविद्या सिखाई और उसे वह वैभव दे दिया जो उसे मोक्ष दिला गया। उस सुख की तुलना में सारे सांसारिक सुख नगण्य है।

जो आत्मावलम्बी बहुरंगीय दुनिया के सुख- आकर्षणों को ठुकराता है, अन्तत : वही इस श्रेय का भागी बनता है। जो क्षणिक सुख लाभ के मोह में उन्हीं में लिप्त हो जाते हैं थे अन्ततः दुःखी होते हैं, भले ही उन्हें उसमें तात्कालिक दृष्टि से सुख मिलता हो। उनकी उपमा तो उस बालक से ही दी जा सकती है जो खिलौनों से खेलकर सामयिक आनन्द पाने में ही रुचि लेता है। आयु की दृष्टि से बड़े  होने पर भी ऐसे मन्दबुद्धि बालकों का अनुपात जन समुदाय में अधिक ही होता है। इसलिए त्याग करें । घर में जितना कम सामान ला सके उतना अच्छा ।

दान श्रेष्ठ वृत्ति

दान करने वाले व्यक्ति सदैव सुखी होते हैं 
===========================

सातिर्न वोऽमवती स्वर्वती त्वेषा विपाका मरुतः पिपिष्वती।
भद्रा वो रातिः पृणतो न दक्षिणा पृथुज्रयी असुर्येव जञ्जती॥ 
(ऋग्वेद १/१६८/७)

हे श्रेष्ठ विद्वानों! तुम सभी को अपने ज्ञान के दान से लाभ पहुंचाते हो, आपकी ज्ञान दीप्ति विविध प्रकार से मनुष्यों का कल्याण करती है, दान लोभवृत्ति को नष्ट करता है, और वासनाओं को दूर भगाता है। यह दानवृत्ति तीव्र वेग वाली है। दानवृत्ति वाले मनुष्य सदैव सुखी रहते हैं।


गुरुवार, 18 जून 2020

परमात्मा की सृष्टि में कमियां

========================


नास्तिकों ने इस सृष्टि में अनेक त्रुटियां बताई हैं ।  कुछ त्रुटियां भर्तृहरि  ने अपने नीतिशतक में दिखलाया है :----

"गन्धं सुवर्णै फलमिक्षुदण्डे
नाकारि पुष्पं खलु चन्दनस्य ।
विद्वान् धनी भूपतिर्दीर्घजीवी 
धातुः पुरा कोSपि न बुद्धिदोSभूत् ।।

कोई नास्तिक परमात्मा पर आक्षेप करता हुआ कहता है, "सोने में सुगंध नहीं, ईख पर फल नहीं, चंदन के पेड़ पर फूल नहीं, विद्वान धनी नहीं, राजा दीर्घजीवी नहीं, यह परमात्मा का कैसा बुद्धिहीन विधान है ? क्या उसे अक्ल सिखाने वाला कोई नहीं मिला ?" संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

यदि सोने में सुगंध होती तो उससे बहुत नुकसान होता । इस समय सोने में मिलावट तथा अन्य मलिनताओं की सफाई के लिए उसे अग्नि में डालकर तपा कर, पीटकर शुद्ध किया जाता है । जैसा कि कवि कालिदास ने भी एक प्रसंग में कहा है :--- 

"हेम्नः संलक्ष्यते ह्यग्नौ विशुद्धिः श्यामिकापि वा"
सोने के खरे और खोटेपन को अग्नि में ही परखा जाता है । संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

हम देखते हैं कि अग्नि अपने ताप से यदि वस्तु में दुर्गंध हो तो उसे समाप्त कर देती है और यदि सुगंध हो तो उसे भी अग्नि नष्ट कर देती है । अब नास्तिक के आक्षेप के अनुसार यदि सोने में सुगंधि होती तो आग में तपाने पर वह नष्ट हो जाती । परिणाम यह निकलता कि तपाया हुआ सोना कुंदन होने पर जहां अपना पूरा मूल्य पाता है वहां सुगंधि के अभाव में वह अपना मूल्य घटा बैठता । सोने में सुगंधि न देना बुद्धिमत्ता का द्योतक है, मूर्खता का नहीं । इसके अतिरिक्त सोने में यदि सुगंधि होती तो उसकी सुगंध चारों ओर फैल जाती और चोर डाकू को आसानी हो जाती ढूंढने में । इससे सोने का मालिक बहुत परेशान रहता । संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

दूसरा आक्षेप है ईख के गन्ने पर फल होना चाहिए था, यह आक्षेप भी बुद्धि संगत नहीं ।

ईख की फसल के लिए कृषक को भूमि भली प्रकार जोतकर तैयार करनी पड़ती है । उसमें खाद भी अच्छी मात्रा में डालनी पड़ती है । ईख बोने के बाद अंकुरित होने पर उसकी बार-बार गुड़ाई सिंचाई करनी पड़ती है । जब ईख का गन्ना बढ़कर परिपक्व हो जाता है तो कृषक को उसके लिए कोई काम नहीं करना पड़ता ।‌वह अपनी सुविधा के अनुसार काटकर कोल्हू में पैर कर रस निकालकर गुड़ आदि वस्तुएं बना लेता है । यदि गन्ने के पेड़ पर फल लगता तो फल भी बहुत मीठा होता और उसको खाने के लिए चील, कौवे, कुत्ते, चीटियां, मक्खियां मकोड़े, सैकड़ों प्रकार के जीव जंतु आ जाते और किसान के लिए उसे सुरक्षित रखना कठिन हो जाता । गन्ने पर जो छिलका होता है , जो बहुत मजबूत होता है । इसलिए उस पर कोई जीव जंतु हमला नहीं करता । किसान रस से गुड़ चीनी, शक्कर, राब शीरा, स्प्रिट, शराब, सिरका ना जाने कितनी वस्तुएं तैयार कर लेता है । इस प्रकार विचार करने से यह सिद्ध होता है कि ईख  पर फल ना लगाना उचित है । संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

तीसरा आक्षेप है कि चंदन के ऊपर फूल नहीं लगाया इसका विश्लेषण करके देखें तो वनस्पति जगत में यह एक नियम-सा प्रतीत होता है कि जिस के ऊपर सुगंधित फूल अथवा कोई विशेष प्रकार के फल लगते हैं, उनकी लकड़ी में कोई विशेषता नहीं होती और जिनके लकड़ी अथवा पत्तों में विशेष गंध होती है, उसमें या तो फूल लगते नहीं, लगते भी हैं तो कोई उल्लेख बात नहीं होती ।  जैसे गुलाब मोतिया केवड़ा चंपा चमेली नरगिस आदि । इनमें सुगंधित पुष्प है किंतु इनके पत्तों लकड़ी में कोई विशेषता नहीं है । जिनके पत्तों अथवा लकड़ी में गुण है जैसे तुलसी महुआ यूकेलिप्टस चंदन आदि । इनके फूलों में कोई गुण विशेष नहीं होता । चंदन तथा युकेलिप्टस में फूल लगते ही नहीं । इस नियम के अनुसार चंदन पर यदि फल लगता और दिव्य गंध से सुवासित भी होता । तब भी जितना स्थायित्व चंदन की लकड़ी की गंध में है फुल में वह कहां हो सकता था ? फूल दो-चार दिन से  अधिक सुगंधि नहीं दे सकता है । जबकि चंदन की लकड़ी सैकड़ों वर्षो तक महकती रहती है । इसके अतिरिक्त संस्कृत और हिंदी साहित्य के कवि लोग चंदन का वर्णन करते हैं तो वहां सर्पों का वर्णन अवश्य आता है जैसे :--- संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

"मूलं  भुजङ्गैः शिखरं विहङ्गैः ।"
जिसके जड़ तने से सांप लिपटे रहते हैं और जिस की चोटी पर पक्षी बैठते हैं ।

हिंदी के कवि ने कहा है :--

"जो रहीम उत्तम प्रकृति का करि सकत कुसंग ।
चन्दन विष व्यापत नहीं लिपटे रहत भुजंग ।।"

यदि चंदन की लकड़ी में इतनी गंध है और आकर्षण है यदि फूलों पर भी गंध होती तो सांप दौड़ दौड़ कर चंदन पर बैठे रहते और उसे कोई उसका उपयोग नहीं ले पाता । संकलनकर्ता :--- योगाचार्य डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री

चौथा आक्षेप है कि विद्वान् व्यक्ति धनी नहीं है, उसे धनी बनाना चाहिए था ।

विद्वान व्यक्ति के पास धन होता तो वह सत्य प्रकट नहीं करता और निश्चल नहीं होता । जिसके पास धन होता है किसी भी बात को सत्य बात को प्रकट करने में हिचकिचाता है और जो विद्या का धनी होता है लेकिन निर्धन होता है वह सीना तान कर भी बहुत कुछ कर सकता है । स्वामी दयानंद जो कह सकते थे विद्वान होकर निर्धन होकर वह और कोई नहीं कह सकता था । उनके समकालीन अनेक विद्वान ऐसे थे जो बहुत धनी थे । उनके सामने कहने से घबराते थे, डरते थे, किंतु एकांत में अपने मित्रों के पास जाकर कहते थे कि दयानंद जो कहता है सत्य कहता है, किंतु उनके सामने कहने की हिम्मत नहीं होती तो केवल दयानंद ही ऐसा कह सकते थे जो निर्धन थे किंतु विद्या के बहुत बड़े धनी थे । धनी व्यक्ति आलसी हो जाता है और विद्या में उन्नति नहीं कर पाता है ।  

इसलिए कहना चाहिए कि परमात्मा की बनाई हुई सृष्टि संपूर्ण है उसमें कोई त्रुटि नहीं है । जो कोई त्रुटि कहता है, वस्तुतः उसकी समझ विकसित नहीं हुई है ।

शनिवार, 31 दिसंबर 2016

प्रत्याहार-सूत्राणि

अथ शब्दानुशासनम्
====================
प्रत्याहार-सूत्राणि
(१.) अइउण्।
(२.) ऋलृक्।
(३.) एओङ्।
(४.) ऐऔच्।
(५.) हयवरट्।
(६.) लण्।
(७.) ञमङणनम्।
(८.) झभञ्।
(९.) घढधष्।
(१०.) जबगडदश्।
(११.) खफछठथचटतव्।
(१२.) कपय्।
(१३.) शषसर्।
(१४.) हल् ।
इति प्रत्याहार-सूत्राणि

इन सूत्रों से प्रत्याहार तो सैकडों बन सकते हैं, किन्तु पाणिनि मुनि ने अष्टाध्यायी में केवल ४१ प्रत्याहारों का ही व्यवहार किया है ।

इसके अतिरिक्त एक उणादिसूत्र में "ञमन्ताड्डः" (उणादिसूत्र---१.११४) से ञम् प्रत्याहार तथा एक "चय्" प्रत्याहार "चयो द्वितीयः शरि पौष्करसादेः" (वार्तिक--८.४.४७) इस वार्तिक से बनेगा ।

इन दोनों को मिलाकर कुल ४३ प्रत्याहार हुए ।

प्रत्याहार दो प्रकार से बनाए जाते हैं । आदि अक्षर से और अन्तिम अक्षर से भी ।

सबसे पहले अन्तिम अक्षर से सूत्रानुसार बनाते हैं ---

(१.) प्रथम सूत्र है---अइउण् । इस सूत्र में अन्तिम अक्षर है--ण् । इसे आदि अक्षर अ से एक प्रत्याहार बनेगा--अण् ।

इससे एक प्रत्याहार बनेगाः--"अण्" । इस प्रत्याहार का उपयोग "उरण् रपरः" (१.१.५०) में होता है ।

इस अण् प्रत्याहार में तीन वर्ण सम्मिलित है--अइउ । अण् कहने से इन तीनों वर्णों का ग्रहण होगा । इसी प्रकार अन्य प्रत्याहार में भी जानें ।

(२.) ऋलृक्---इस सूत्र से तीन प्रत्याहार बनेंगे---
(क) अक्---"अकः सवर्णे दीर्घः" (६.१.९७) ।
(ख) इक्---"इको गुणवृद्धी" (१.१.३)
(ग) उक्---"उगितश्च" (४.१.६)

उक् प्रत्याहार में उ, ऋ, लृ ये तीन वर्ण ग्रहण होंगे ।

(३.) एओङ्---इस सूत्र से केवल एक प्रत्याहार बनेगा---"एङ्" । "एङि पररूपम्" (६.१.९१)

(४.) ऐऔच्---इस सूत्र से चार प्रत्याहार बनेंगेः---
(क) अच्---"अचान्त्यादि टि" (१.१.६३)
(ख) इच्---"इच एकाचोम्प्रत्ययवच्च" (६.३.६६)
(ग) एच्---"एचोयवायावः" (६.१.७५)
(घ) ऐच्---"वृद्धिरादैच्" (१.१.१)

अच् प्रत्याहार में अ से लेकर च् तक के सभी वर्ण ग्रहण होंगे । इसमें कुल ९ वर्ण हैं, जो सभी स्वर हैं--अ,इ,उ,ऋ,लृ,ए,ओ,ऐ,औ

प्रत्याहार का यही लाभ है कि इन्हें बार बार नहीं गिनना पडता । बस केवल अच् कह दो, सभी स्वर वर्ण गृहीत हो जाएँगे ।

(५.) हयवरट्---इस सूत्र से केवल एक ही प्रत्याहार बनेगा--"अट्" । "शश्छोSटि" (८.४.६२)

(6.) लण्---इस सूत्र से तीन प्रत्याहार बनेंगे----
(क) अण्---"अणुदित्सवर्णस्य चाप्रत्ययः" (१.१.६८)
(ख) इण्---"इण्कोः" (८.३.५७)
(ग) यण्---"इको यणचि" (६.१.७४)

(७.) ञमङणनम्---इस सूत्र से चार प्रत्याहार बनेंगेः---
(क) अम्---"पुमः खय्यम्परे" (८.३.६)
(ख) यम्--"हलो यमां यमि लोपः" (८.४.६३)
(ग) ङम्---"ङमो ह्रस्वादचि ङमुण् नित्यम्" (८.३.३२)
(घ) ञम्---"ञमान्ताड्डः" (उणादिसूत्र--१.११४)

(८.) झभञ्--इस सूत्र से केवल एक प्रत्याहार बनेगा---"यञ्" ।
"अतो दीर्घो यञि" (७.३.१०१)

(९.) घढधष्---इससे दो प्रत्याहार बनेंगे---झष् और भष् ।
"एकाचो बशो भष् झषन्तस्य स्ध्वोः" (८.२.३७)

(१०.) जबगडदश्---इस सूत्र से कुल ६ प्रत्याहार बनेंगे---
(क) अश्---"भोभगोSघो अपूर्वस्य योSशि" (८.३.१७)
(ख) हश्---"हशि च" (६.१.११०)
(ग) वश्---"नेड् वशि कृति" (७.२.८)
(घ) झश् और (ङ) जश्---"झलां जश् झशि" (८.४.५२)
(च) बश्---"एकाचो बशो भष् झषन्तस्य स्ध्वोः" (८.२.३७)

(११.) खफछठथचटतव्---इससे केवल एक प्रत्याहार बनेगा---"छव्"।
"नश्छव्यप्रशान्" (८.३.७)

(१२.) कपय्---इससे ५ प्रत्याहार बनेंगे---
(क) यय्---"अनुस्वारस्य ययि परसवर्णः" (८.४.५७)
(ख) मय्---"मय उञो वो वा" (८.३.३३)
(ग) झय्---"झयो होSन्यतरस्याम्" (८.४.६१)
(घ) खय्---"पुमः खय्यम्परे" (८.३.६)
(ङ) चय्---"चयो द्वितीयः शरि पौष्करसादेः" (वार्तिक--८.४.४७)

(१३.) शषसर्---इस सूत्र से ५ प्रत्याहार बनेंगेः---
(क) यर्---"यरोSनुनासिकेSनुनासिको वा" (८.४.४४)
(ख) झर्--"झरो झरि सवर्णे" (८.४.६४)
(ग) खर्---"खरि च" (८.४.५४)
(घ) चर्--"अभ्यासे चर्च" (८.४.५३)
(ङ) शर्--"वा शरि" (८.३.३६)

(१४.) हल्---इस सूत्र से ६ प्रत्याहार बनेंगेः---
(क) अल्---अलोSन्त्यात् पूर्व उपधा" (१.१.६४)
"अल्" प्रत्याहार में प्रारम्भिक अ वर्ण और अन्तिम वर्ण ल् से "अल्" प्रत्याहार बनता है । अल् कहने से सभी वर्ण गृहीत होंगे ।

(ख) हल्---"हलोSनन्तराः संयोगः" (१.१.७)
हल् प्रत्याहार में "हयवरट्" के "ह" से लेकर "हल्" के "ल्" तक सभी वर्ण गृहीत होंगे । "हल्" प्रत्याहार में सभी व्यञ्जन वर्ण आ जाते हैं ।

(ग) वल्---"लोपो व्योर्वलि" (६.१.६४)
(घ) रल्---"रलो व्युपधाद्धलादेः संश्च" (१.२.२६)
(ङ) झल्---"झलो झलि" (८.२.२६)
(च) शल्---"शल इगुपधादनिटः क्सः" (३.१.५४)

इस प्रकार कुल ४३ प्रत्याहार अन्तिम वर्ण से बनाए गए ।

अब हम आदि वर्ण से भी ये ४३ प्रत्याहार बनाकर दिखायेंगे । यहाँ केवल प्रत्याहार के नाम दिखा रहे हैं । सूत्र ऊपर निर्दिष्ट हैं । वहाँ से देख लें ।

(१.) अकार वर्ण से ८ प्रत्याहार बनेंगेः--अण्, अक्, अच्, अट्, अण्, अम्, अश्, अल् ।

(२.) इकार से तीन प्रत्याहार बनते हैंः---इक्, इच्, इण् ।

(३.) उकार से एकः---उक् ।
(४.) एकार से दे---एङ् , एच् ।
(५.) ऐकार से एक---ऐच् ।
(६.) हकार से दो---हश्, हल् ।
(७.) यकार से पाँच---यण्, यम्, यञ्, यय्, यर् ।

(८.) वकार से दो---वश्, वल् ।
(९.) रेफ से एक---रल् ।
(१०.) मकार से एक---मय् ।
(११.) ङकार से एक---ङम् ।
(१२.) झकार से पाँच---झष्, झश्, झय्, झर्, झल् ।
(१३.) भकार से एक---भष् ।
(१४.) जकार से एक--जश् ।

(१५.) बकार से एक--- बश् ।
(१६.) छकार से एक---छव् ।
(१७.) खकार से दो---खय्, खर् ।
(१८.) चकार से एक---चर् ।
(१९.) शकार से दो----शर्, शल् ।

ये कुल ४१ प्रत्याहार हुए और ऊपर दो अन्य प्रत्याहार भी बताएँ हैं । इस प्रकार कुल ४३ प्रत्याहार अष्टाध्यायी में उपयोग के लिए बनाए गए हैं ।

जो अष्टाध्यायी में अध्ययन करना चाहते हैं, वे इन सूत्रों और प्रत्याहारों को अच्छी तरह से याद कर लें ।

इसके बाद धीरे-धीरे हम अष्टाध्यायी के मूल सूत्र और उसकी व्याख्या भी लिखेंगे । =============================
www.vaidiksanskrit.com
===============================
हमारे सहयोगी पृष्ठः--
(१.) वैदिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/vaidiksanskrit
(२.) वैदिक साहित्य और छन्द
www.facebook.com/vedisanskrit
(३.) लौकिक साहित्य हिन्दी में
www.facebook.com/laukiksanskrit
(४.) संस्कृत निबन्ध
www.facebook.com/girvanvani
(५.) संस्कृत सीखिए--
www.facebook.com/shishusanskritam
(६.) चाणक्य नीति
www.facebook.com/chaanakyaneeti
(७.) संस्कृत-हिन्दी में कथा
www.facebook.com/kathamanzari
(८.) संस्कृत-काव्य
www.facebook.com/kavyanzali
(९.) आयुर्वेद और उपचार
www.facebook.com/gyankisima
(१०.) भारत की विशेषताएँ--
www.facebook.com/jaibharatmahan
(११.) आर्य विचारधारा
www.facebook.com/satyasanatanvaidi
(१२.) हिन्दी में सामान्य-ज्ञान
www.facebook.com/jnanodaya
(१३.) संदेश, कविताएँ, चुटकुले आदि
www.facebook.com/somwad
(१४.) उर्दू-हिन्दी की गजलें, शेर-ओ-शायरी
www.facebook.com/dilorshayari
(१५.) सूक्ति-सुधा
www.facebook.com/suktisudha
(१६.) आर्यावर्त्त-गौरवम्
www.facebook.com/aryavartgaurav
(१७.) संस्कृत नौकरी
www.facebook.com/sanskritnaukari
हमारे समूहः---
(१.) वैदिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/www.vaidiksanskrit
(२.) लौकिक संस्कृत
https://www.facebook.com/groups/laukiksanskrit
(३.) ज्ञानोदय
https://www.facebook.com/groups/jnanodaya
(४.) नीतिदर्पण
https://www.facebook.com/groups/neetidarpan
(५.) भाषाणां जननी संस्कृत भाषा
https://www.facebook.com/groups/bhashanam
(६.) शिशु संस्कृतम्
https://www.facebook.com/groups/bharatiyasanskrit
(७.) संस्कृत प्रश्नमञ्च
https://www.facebook.com/groups/sanskritprashna
(८.) भारतीय महापुरुष
https://www.facebook.com/groups/bharatiyamaha
(९.) आयुर्वेद और हमारा जीवन
https://www.facebook.com/groups/vedauraaryurved
(१०.) जीवन का आधार
https://www.facebook.com/groups/tatsukhe
(११.) आर्यावर्त्त निर्माण
https://www.facebook.com/groups/aaryavartnirman
(१२.) कृण्वन्तो विश्वमार्यम्
https://www.facebook.com/groups/krinvanto
(१३) कथा-मञ्जरी
https://www.facebook.com/groups/kathamanzari
(१४.) आर्य फेसबुक
https://www.facebook.com/groups/aryavaidik
(१५.) गीर्वाणवाणी
https://www.facebook.com/groups/girvanvani
(१६) वीरभोग्या वसुन्धरा
https://www.facebook.com/groups/virbhogya
(१७.) चाणक्य नीति को पसन्द करने वाले मित्र
https://www.facebook.com/groups/chaanakyaneeti/
(१८.) वैदिक संस्कृत मित्र
https://www.facebook.com/groups/vedicsanskrit/
(१९.) कुसुमाञ्जलिः
https://www.facebook.com/groups/kusumanjali/
(२०.) संस्कृत नौकरी 
https://www.facebook.com/groups/sanskritnaukari
(२१.) सूक्ति-सूधा
https://www.facebook.com/groups/suktisudha/
 (२२.) भारतीयं विज्ञानम्
https://www.facebook.com/groups/indiascience/

(२३.) वैदिक संसार
 https://www.facebook.com/groups/vaidiksansar/ Twitter Account
(१.) वैदिक संस्कृत
www.twitter.com/shastripraveen3
(२.) चाणक्य-नीति
www.twitter.com/shastriajya
(३.) डॉ. प्रवीण कुमार शास्त्री
www.twitter.com/praveenarya58
 हमारे ब्लॉग
(१.) वैदिक संस्कृत
www.vaidiksanskrit.blogspot.in/
(२.) वैदिक संस्कृत
www.vediksanskrit.blogspot.in/
(३.) लौकिक संस्कृत
www.laukiksanskrit.blogspot.in/
(४.) चाणक्य नीति
www.chaanakyaniti.blogspot.in/
(५.) आर्य सिद्धान्त
www.aryasiddhant.blogspot.in/
(६.) संस्कृत नौकरी
www.sanskritnaukari.blogspot.in/
(७.) आयुर्वेद
www.aayurvedjivan.blogspot.in/
(८.) कथा-मञ्जरी
www.kathamanzari.blogspot.in/
(९.) सूक्ति-सुधा
www.suktisudha.blogspot.in/
(१०.) जय भारत महान्
www.jaibharatmahan.blogspot.in/
(११.) कुसुमाञ्जलिः
www.kusumanzali.blogspot.in/